वर्तमान में सुख तलासना भविष्य की सफलता है - Finding happiness in the present is a future success.
प्रत्येक ब्यक्ति का जीवन का लक्ष्य होता है। उसमे कुछ विशिष्ट गुण और कुछ विलक्षणताएँ होती है । जिसके दम पर वह दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर सके। इस लक्ष्य तक पहुँचने के लिए जरुरी है। की ब्यक्ति स्वंय के प्रति ईमानदार हो। कहने का तात्पर्य यह है की वह अपने आपको धोखा नहीं दे। अपनी नजर में ना गिरे। इसके साथ ही दूसरों के साथ भी जाल , फरेब बेईमानी की निति ना अपनाये । विशिष्ट ब्यक्ति के लिए यह जरुरी है की ब्यक्ति अपने जीवन में संतुलन का विकास करे ।

जहाँ जीवन है । वहां उतार चढाव आता रहता है, जो परिस्थितियाँ को मध्यस्ता से झेलता है और निराशा, उदासीनता खिन्नता से दूर रहता है। उसी के भीतर आशा , प्रसन्नता एवं खुशियों की रौशनी फैलती है। आज जिंदगी समस्याओं से संकुचित हो रही है। क्योंकि भौतिकता प्रधान और आध्यात्मिकता गौण हो रही है । आवेश ,उत्तेजना , चंचलता से जीवन की धारा बदल गयी है। इसलिए मन की अशांति बढ़ रही है ।
सफलता की चाबी है अनुशासन । हर दिन थोड़ा आगे बढ़ना ,हमें मंजिल के पास ले जाता है । मनुष्य के भीतर अनंत शक्तियों का भंडार है । अपनी इन शक्तियों को जगाकर ,उसका उपयोग कर ब्यक्ति अनेक परिस्थितियों को सह सकता है । भविष्य की संभावनाओं में खोनेवाले ब्यक्ति वर्तमान के सुख को भूलता जा रहा है । कल्पनाओं का महल निर्मित कर दुःख का जाल बनता जा रहा है । ब्यक्ति अगर कल्पना को आकर दे ,और वर्तमान में जीये तो शांति की साँस लेने में सफल हो सकता है।
हम अपने भाग्य का निर्माता स्वंय है ,लेकिन हम अपनी शक्ति का उपयोग तभी कर सकेंगे जब हम अपने को पहचानेगें । नयी मंजिलों की चाह रखनेवालों को नयी राहें खुद तलाशनी पड़ती है। हमारी समस्या यह है की हम नजारे नए देखना चाहते है ,पर पुराणी रास्तों को छोड़ने का जोखिम नहीं उठाना चाहते । जब ब्यक्ति अंदर कुछ करने की चाहत जाग्रत हो जाती है ,तो वह असंभव कार्य भी संभव कर कर देता है।
भाग्य की सृष्टि प्रत्येक ब्यक्ति के हाथ में होती है । वह अपनी पुरुषार्थ के द्वारा अपनी भाग्य की दिशा को घुमा सकता है। भाग्य के भरोसे रहने वाला कोई भी महान नहीं बनता । जितने भी महापुरुष हुए हैं । वे भाग्य के अधीन नहीं रहे, बल्कि अपने अपने श्रम से भाग्य को बनाते रहे । जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है -सही दृष्टिकोण। जब तक दृष्टि सही नहीं होती तब तक ब्यवहार भी अच्छा नहीं होता । सही वस्तु को सही माने बिना, सही दिशा का चुनाव भी नहीं हो सकता ।
वर्तमान में सुख तलासना भविष्य की सफलता है - Finding happiness in the present is a future success.
Every person has a life goal. It has some unique properties and some unique features. Due to which he could attract others to himself. Necessary to reach this goal. Be honest with yourself. It means to say that he should not cheat himself. Do not fall in your eyes. Also, do not follow the policy of deceit, deceitful dishonesty with others. For specific speech, it is necessary that the person develops balance in their life.
Where life is There comes ups and downs, which withstands the circumstances from the middle and keeps away from despair, apathy, sadness. The light of hope, happiness and happiness spreads within him. Today life is getting narrowed by problems. Because materiality is predominant and spirituality is secondary. The current of life has changed due to charge, excitement, agility. Therefore disturbance of mind is increasing.
The key to success is discipline. Moving a little bit every day, takes us to the floor. There is a store of infinite powers within man. By awakening these powers and using them, person can endure many situations. The person who is lost in the possibilities of the future is forgetting the happiness of the present. The palace of fantasies is becoming a trap of misery. If the person comes to the imagination and lives in the present, then he can succeed in breathing peace.
We ourselves are the creators of our destiny, but we will be able to use our power only when we recognize ourselves. Those seeking new floors have to find new paths themselves. Our problem is that we want to see the new views, but do not want to risk leaving the old ways. When the person wakes up wanting to do something inside, he also makes impossible tasks possible.

The creation of destiny is in the hands of every person. He can rotate the direction of his destiny through his effort. No one who depends on luck becomes great. All the great men have been. They did not live under fate, but made luck by their own labor. The biggest capital of life is the right approach. Behavior is also not good until the vision is correct. Without considering the right thing, the right direction cannot be chosen.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter