जीवन में संघर्षों के साथ सामंजस्य स्थापित करना ही असल में चुनौती है-The real challenge is to reconcile with the struggles in life
हमारा जीवन जन्म से मृत्यु तक संघर्षों से भरा पड़ा है । हमें कदम कदम र पर चुनौती का सामना करना पड़ता है। किसी के लिए यह जीवन उत्सव है, तो किसी किसी के लिए संघर्ष। कहने का तात्पर्य यह है की दो अलग अलग बातें समय ,स्थान और परिस्थितियों के अनुसार मनुष्य मनुष्य की मनः स्थितियां बदलती रहती है। जब सब कुछ हमारे कर्म और मन मुताबिक कार्य ठीक होते चले जाते है ,तो जीवन उमंगमय और उत्सवमय लगता है। लेकिन जैसे ही परिस्थितियाँ बिपरीत या चुनैतीपूर्ण होने लगती है तो जीवन कुंठित ,दुस्कर और संघर्षमय प्रतीत होने लगता है।

असल में ये दोनों मत जीवन को लेकर समाज में प्रचलित अलग अलग प्रकार के दृष्टिकोणों की देन है। एक दृष्टिकोण के अनुसार ब्यक्ति को संतोषी होनी चाहिए और अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं को जीवन में किसी न किसी स्टेज पर विराम देना चाहिए । वेदों में आयु के अनुसार जीवन में चार आश्रमों का जो विधान किया गया है। उसके पीछे यही भावना जताई गयी है। संभवतया नौकरियों में एक उम्र के बाद रिटयरमेंट का प्रावधान इसलिए किया गया है। जिसे प्राइवेट और कॉर्पोरेट जगत लागु कर दिया है। शारीरिक क्षमता के मद्देनजर भी खेलों में भी सन्यास लेने की प्रथा विद्यमान है।
लेकिन उसका क्या करें जो दृष्टिकोण जीवन को अखंड -प्रचंड पुरुषार्थ का अवसर मानता है। और ब्यक्ति को अविरल -अनवरत जीवन पथ पर चलते हुए नित नयी ऊंचाई को छूने का प्रयास करते रहने की सलाह देता है । प्रसिद्ध टेनिस खिलाडी लिएण्डर पेस कहती है की जीवन में आयु कोई मायने नहीं रखता है। यह दृष्टिकोण जीवन में आखिरी समय तक ब्यक्ति को प्रगति पथ पर आरूढ़ रहने की सलाह देता है।
असल में जीवन के विविध क्षेत्रों की तरह जीवन जीना भी एक कला है। और इसलिए कहा जाता है, जो इस कला में जितनी जल्दी शिक्षित- दीक्षित हो जाये उसमें उसका उतना हीं भला है । हमें जीवन में संघर्ष का हथियार लेकर जीवन की चुनौतियों का सामना करना चाहिए । जब तक जीवन है ,तब तक संघर्ष है । फिर समाज सेवा -धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में लगे ब्यक्ति को रिटायरमेंट जैसे सोच से बचनी चाहिए और जीवन के अंतिम क्षणों तक प्रयास और संघर्षरत रहना चाहिए । यही जीवन का सत्य है । कभी रुको नहीं ,कभी झुको नहीं, सदा आगे बढ़ते रहो ।
जीवन में संघर्षों के साथ सामंजस्य स्थापित करना ही असल में चुनौती है-The real challenge is to reconcile with the struggles in life
Our life is full of struggles from birth to death. We have to face the challenge on step by step. It is a celebration of life for some, a struggle for some. It means to say that two different things are changing according to the time, place and circumstances. When everything goes according to our actions and actions according to our mind, then life seems delightful and festive. But as soon as the circumstances start to become bizarre or elective, then life starts becoming frustrated, sad and conflicted.
Actually both these views are the result of different types of attitudes prevalent in the society about life. According to one view, the person should be content and should stop his desires and aspirations at some stage in life. According to the age in the Vedas, the four ashrams in life have been legislated. The same sentiment has been expressed behind him. Probably because of the provision of a post-retirement retirement in jobs. Which has been implemented in private and corporate world. In view of physical ability, even in sports, the practice of renunciation exists.
But what to do with that approach which considers life as an opportunity for unbroken-intense effort. And advises the person to keep trying to touch the new height constantly while walking on the path of continuous life. Legendary tennis player Leander Paes says that age does not matter in life. This approach advises the person to stay on the progress path till the last time in life.
Actually, living life is an art, like different areas of life. And so it is said that the sooner one gets educated and educated in this art, the better it is. We should face the challenges of life by taking arms of struggle in life. As long as there is life, there is conflict. Then social service - the person engaged in religious and spiritual work should avoid thinking like retirement and try and struggle till the last moments of life. This is the truth of life. Never stop, never bow down, always keep moving forward.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
please comment to know more and follow it do not comment illegal matter